तंगहाली में इलाज के लिए अनुपम श्याम मांगी थी पैसों की मदद, स्टार्स के बाद अब सीएम योगी ने बढ़ाया अपना हाथ
8/1/2020 6:44:30 PM
मुंबई. टीवी एक्टर अनुपम श्याम ओझा हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे है। पैसों की तंगी के कारण काफी समय से उनका इलाज रुका हुआ था। उनके परिवार ने बॉलीवुड स्टार्स से इलाज के लिए मदद की गुहार भी लगाई थी और काफी स्टार्स ने उनकी मदद भी की। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी मदद के लिए सामने आए हैं।
खबर है कि योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारियों को उनकी मदद के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक्टर के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की है।
बता दें कि ओझा इस वक्त किडनी इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं और मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती हैं। परिवार ने उनके इलाज के खर्च के लिए टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से मदद मांगी थी। सोशल मीडिया पर अनुपम श्याम के बारे में बताते हुए आमिर खान और सोनू सूद दोनों को टैग किया गया था, जिसके बाद सोनू उनकी मदद के लिए सामने भी आए।
सोनू सूद ने कहा था कि उनकी टीम हॉस्पिटल के अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में है। इसके अलावा एक्टर मनोज वाजपेयी ने भी परिवार को 1 लाख रुपये की मदद की थी।