कंगना का ऑफिस टूटते ही शिमला में उठी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बंगला तोड़ने की उठी मांग, CM जयराम ठाकुर ने दिया यह जवाब

9/11/2020 9:20:51 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग के बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया था। कंगना ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। इस तोड़फोड़ की कई राजनेताओं सहित कई स्टार्स ने भी आलोचना की।

PunjabKesari

वहीं मुंबई में एक्ट्रेस का ऑफिस तोड़े जाने के बाद हिमाचल की राजधानी शिमला में बने प्रियंका गांधी के घर तोड़ने की मांग उठने लगी है। सोशल मीडिया पर कंगना के दफ्तर को लेकर लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर यूजर्स शिमला में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का घर भी अवैध बता रहे हैं। यूजर ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी टैग किया है। इन सबके बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पर अपना बयान दिया। सीएम ने शिमला में प्रियंका गांधी के आवास पर कार्रवाई करने इंकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के आवास को तोड़ने जैसी कोई बात नहीं है।

PunjabKesari

सीएम ने कहा-'कंगना हिमाचल की बेटी है और उनके मुंबई कार्यालय को तोड़ा गया, तो स्वभाविक रूप से इसका रिएक्शन तो हिमाचल में होना ही था। अब पूरे देश में भी हो रहा है। इस दौरान लोगों ने कहा कि प्रियंका गांधी का घर तोड़ें, इससे मैं सहमत नहीं हूं। वह हिमाचल में घर बनाकर रहेंगी और उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी हमारी है। सीएम जयराम ठाकुर ने महाराष्ट्र सरकार की निंदा करते हुए कहा उनकी कंगना को बहुत सारे मामलों में उलझाने की योजना है। यह निंदनीय कार्य है, हम इसकी निंदा करते हैं।'

PunjabKesari

प्रियंका गांधी के घर को तोड़ने पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष का बयान

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद के बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि उनका बयान भावावेश में दिया गया हो सकता है। यह बयान गलत है। रश्मिधर सूद ने कहा था कि वह शिमला में प्रियंका गांधी का घर तोड़ने की योजना बनाएंगे हालांकि, उनके इस बयान को भाजपा की ओर से को बात नहीं की गई। 

PunjabKesari

बता दें कि शिमला में बने प्रियंका गांधी का यह घर करीब साढ़े चार बीघा जमीन पर बना हुआ है। इसका निमार्ण साल 2008 में शुरू हुआ था। 2011 में दो मंजिला बनने के बाद प्रियंका को इसकी डिजाइन पसंद न आने पर इसे तोड़ दिया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News