आजादी को ''भीख'' बताने वाले बयान पर भड़के छत्तीसगढ़ के CM बघेल, बोले- ''पूरे देश से माफी मांगें कंगना, उन्होंने क्रांतिकारियों का अपमान किया''

11/13/2021 12:30:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश की आजादी को लेकर विवादित बयान देने के बाद कंगना रनौत काफी सुर्खियों में आ गई हैं। हर तरफ उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। अब हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनके स्टेटमेंट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कंगना ने देश के महापुरुषों का अपमान किया है। उन्हें देश से उन्हें माफी मांगनी चाहिए।  

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो ये कहते हैं देश को आजादी भीख में मिली है उसने उनका अपमान किया जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान दी। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और शहर कांग्रेस संयुक्त महामंत्री मोहम्मद सिद्दीकी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं ने एक्ट्रेस के खिलाफ देश में दुर्भावना फैलाने के मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है। कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि देश के शहीदों का अपमान बर्दाश्त से बाहर है।

 

बता दें हाल ही में एक न्यूज चैनल पर कंगना ने कहा था- ये लोग जानते थे कि खून बहेगा, लेकिन यह हिंदुस्तानी खून नहीं होना चाहिए। वे इसे जानते थे। बेशक, उन्हें एक पुरस्कार दिया जाना चाहिए। वह आजादी नहीं थी, वो भीख थी। हमें 2014 में असली आजादी मिली है।

Content Writer

suman prajapati