गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे भगवंत मान, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं पंजाब के सीएम की दुल्हनिया

7/7/2022 2:22:18 PM

मुंबई. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने चंडीगढ़ में बिल्कुल सादे तरीके से शादी की। भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं है, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में भगवंत मान गोल्डन कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। इसके साथ भगवंत ने येलो पगड़ी पहनी हुई है। पगड़ी को मोतियों और स्टोन से बने ब्रोच से सजाया हुआ है। दुल्हे के लिबास में सीएम खूब जच रहे हैं। वहीं गुरप्रीत रेड लहंगे में दिखाई दे रही है।

PunjabKesari

इसके साथ गुरप्रीत ने गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। दुल्हन के लुक में गुरप्रीत बेहद खूबसूरत लग रही है। भगवंत और गुरप्रीत गुरुद्वारे में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कपल के चेहरे पर ग्लो और मुस्कान साफ दिखाई दे रहा है। दोनों की शादी आनंद कारज की रस्म से हुई है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें भगवंत की गुरप्रीत से ये दूसरी शादी है। इससे पहले भगवंत की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी। भगवंत और इंद्रप्रीत का साल 2015 में तलाक हो गया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें भगवंत मान राजनीती में आने से पहले कॉमेडियन भी रह चुके हैं। कॉमेडियन के तौर पर भी भगवंत ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News