Funeral: पंडित जसराज को दी गई 21 तोपों की सलामी, तिरंगे में लिपटा दिखा गायक का पार्थिव शरीर

8/20/2020 5:29:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शास्त्रीय संगीत के जाने माने गायक पंडित जसराज का 17 अगस्त को अमेरिका में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अमेरिका से मुंबई लाया गया और गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर उनकी अंत्येष्टि का लाइव प्रसारण किया गया।

अब हाल ही में जसराज को अंदिम विदाई देते की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देख हर कोई उऩ्हें नम आखों से विदाई दे रहा है।


वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जसराज को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही हैं। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे के साथ कवर किया गया है। जसराज को अंदिम विदाई देते हुए पूरे 21 तोपों की सलामी दी गई।


इस दौरान जसराज के करीबी सदस्य और संगीत जगत के लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। 


बता दें शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन हो गया था। वे 90 साल के थे। उनके परिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्होंने सुबह 5.15 बजे अंतिम सांस ली थी।


  
 
 
 

 

 

suman prajapati