Funeral: पंडित जसराज को दी गई 21 तोपों की सलामी, तिरंगे में लिपटा दिखा गायक का पार्थिव शरीर

8/20/2020 5:29:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शास्त्रीय संगीत के जाने माने गायक पंडित जसराज का 17 अगस्त को अमेरिका में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अमेरिका से मुंबई लाया गया और गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर उनकी अंत्येष्टि का लाइव प्रसारण किया गया।

PunjabKesariअब हाल ही में जसराज को अंदिम विदाई देते की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देख हर कोई उऩ्हें नम आखों से विदाई दे रहा है।

PunjabKesari
वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जसराज को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही हैं। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे के साथ कवर किया गया है। जसराज को अंदिम विदाई देते हुए पूरे 21 तोपों की सलामी दी गई।

PunjabKesari
इस दौरान जसराज के करीबी सदस्य और संगीत जगत के लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। 

PunjabKesari


बता दें शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन हो गया था। वे 90 साल के थे। उनके परिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्होंने सुबह 5.15 बजे अंतिम सांस ली थी।


  
 
 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News