CID के फ्रेडरिक्स को नहीं आया हार्ट अटैक, शो के ''दया'' ने बताया वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रहे दिनेश फड़नीस की कैसी है तबीयत

12/4/2023 11:53:17 AM

मुंबई: 'CID' के इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स दिनेश फड़नीस इस समय हाॅस्पिटल में एडमिट हैं। बीते दिनों  खबरें आई थीं कि वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं और उन्हें हार्ट अटैक आया है। मगर अब 'सीआईडी' में उनके को-एक्टर दयानंद शेट्टी ने उनका हालचाल दिया है।

उन्होंने बताया है कि दिनेश फडणवीस को दिल का दौरा नहीं पड़ा बल्कि कुछ और वजह है। एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट की मुताबिक दयानंद शेट्टी ने बताया है कि दिनेश फड़नीस अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटीलेटर पर हैं। डॉक्टर फिलहाल जांच कर रहे हैं लेकिन हार्ट अटैक वाली बातें गलत हैं। 

शुक्रवार की रात खबरें आई थीं कि दिनेश फड़नीस को दिल का दौरा पड़ा है और वह मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मगर अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर टीवी के फ्रेडरिक्स की तबीयत क्यों बिगड़ी है।


57 साल के दिनेश फड़नीस ने सीआईडी में सबसे फनी और दमदार रोल फ्रेडरिक्स का रोल प्ले किया थाशो टीवी पर साल 1998 से 2018 तक चला था।


 

Content Writer

Smita Sharma