वॉल्ट डिज़नी वर्ल्ड की 50th Anniversary में पहुंची सिंगर क्रिस्टीना एगुइलेरा, व्हाइट गाउन में बिखेरा खूबसूरती का जलवा

10/2/2021 1:44:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस क्रिस्टीना एगुइलेरा अपने ही अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फ्लोरिडा के लेक बुएना विस्टा में वॉल्ट डिज़नी वर्ल्ड की 50वीं एनिवर्सरी में शामिल हुईं। इस दौरान उनका बेहद गॉर्जियस लुक देखने को मिला।


लुक की बात करें तो इस दौरान क्रिस्टीना फ्लोरटच व्हाइट गाउन में ग्लैमरस का तड़का लगाती नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर की हुई हैं।

 

 

इस गाउन के साथ उन्होंने व्हाइट नेकलेस और बालों पर मैचिंग क्राउन पहन रखा है, जो उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहा है।

 

लुक को कंप्लीट करते हुए हसीना जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं। 


फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati