प्रेग्नेंट हैं 'सुपर डांसर चैप्टर-3' के कोरियोग्राफर वैभव की पत्नी, मराठी अंदाज में सेलिब्रेट किया ब

6/21/2019 11:41:08 AM

मुंबई: डांस रियालिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर-3' के कोरियोग्राफर वैभव घूमे के घर जल्द ही  गूंजने वाली है। वैभवमे की पत्नी मेघना सूर्यवंशी प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में मेघना की बेबी शॉवर सेरेमनी रखी गई।

इस सेरेमनी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। वैभव की पत्नी मेघना गोदभराई की रस्म में बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं।

मेघना ने सेरेमनी में ब्लू कलर की गोल्डन एम्बॉयडरी वाली साड़ी पहनी थी। इस लुक को उन्होंने फ्लॉवर ज्वेलरी से कम्पलीट किया था।

वहीं वैभव कोट-पैंट में नजर आए। वैभव की पत्नी का बेबी शॉवर फुल मराठी स्टाइल में हुआ। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि वैभव ने 2015 में मेघना से शादी की थी। कपल अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहा है। वहीं शो की बात करें तो इसमें वैभव कंटेस्टेंट सक्षम के गुरु हैं। वैभव लंबे टाइम से सुपर डांसर के जुड़े हुए हैं।


 

Smita Sharma