बर्थडे पर कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर बोले- उसने हां कर दी, अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट

3/8/2022 3:27:19 PM

मुंबई. कोरियोग्राफर तुषार कालिया का 6 मार्च को बर्थडे था। इस खास मौके पर तुषार ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से सगाई कर ली है। कोरियोग्राफर ने सोशल मीडिया पर त्रिवेणी के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

PunjabKesari
तस्वीर में तुषार व्हाइट शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं त्रिवेणी व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही है। त्रिवेणी ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। दोनों समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए तुषार ने लिखा- 'उसने हां कर दिया। @trivenibarman, मेरे जन्मदिन पर और कुछ नहीं मांग सकता था। अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और बधाईयां दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें कुषार की लाइफ पार्टनर त्रिवेणी बर्मन असम की मॉडल हैं। त्रिवेणी ने साल 2017 में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब भी जीता था। त्रिवेणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News