गर्लफ्रेंड निधि संग सात जन्मों के बंधन में बंधे कोरियोग्राफर पुनीत पाठक, देखें कपल का वेडिंग लुक

12/12/2020 10:19:42 AM

मुंबई: फेमस  कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक शादी के बंधन में बंध ही गए। पुनीत ने 11 दिसबंर को  लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड निधि मूनी संग शादी रचाई। हाल ही में उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। तस्वीरों में  पुनीत और निधि बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

इस दौरान पुनीत पाठक की दुल्हनिया निधी पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वैलरी कैरी की थी। शादी के जोड़े में निधी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।

अपनी शादी में पुनीत पाठक ने बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी है। सिर पर सेहरा बांधे पुनीत पाठक काफी जच रहे हैं।  शादी के मंडप में बैठकर भी टीवी के इस जोड़े ने खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं। एक तस्वीर में पुनीत पाठक, निधी की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि पुनीत और निधी ने अपनी शादी के हर लम्हे को एंजॉय किया।

तस्वीरों के अलावा भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पुनीत पाठक और निधि मूनी की शादी की एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में पुनीत और निधी एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला पुनीत का सेहरा ठीक करती दिख रही है उन्हें देख ऐसा लगा रहा कि शायद वह एक्टर की मां हैं।

पुनीत को देखकर उनकी दुल्हनिया बहुत खुश हो रही हैं। वीडियो में निधि और पुनीत हाई-फाइव करते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने लिखा- 'मेरे फेवरेट कपल को बधाई' इस कैप्शन में उन्होंने #happylife #marride।

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

 

Smita Sharma