डांस कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने गर्लफ्रेंड निधि संग रचाई सगाई, रेमो डीसूजा और गीता कपूर समेत फैंस ने दी बधाई

8/27/2020 1:37:57 PM

मुंबई. डांस कोरियोग्राफर से अपनी पहचान हासिल करने वाले पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि से सगाई कर ली है। पुनीत ने घर के निजी समारोह में सगाई की हैं। ये कपल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था। पुनीत ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

शेयर फोटोज में निधि ने पीले और लाल रंग का एथनिक आउटफिट पहना वहीं, पुनीत फ्लोरल प्रिंट इंडियन वियर में दिखाई दिए। एक दूसरे की आंखों में देखते हुए दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैंं। दोनों को फैंस की तरफ से बहुत सारी बधाईयां मिल रही हैं। पुनीत ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-हमेशा की शुरुआत करने के लिए!


पुनीत की सगाई की इन तस्वीरों पर कोरियोग्राफर टेरेंस और गीता कपूर ने भी उन्हें शुभकामानएं दी हैं। टेरेंस ने लिखा,"आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मुबारक पुनीत, खुश रहो।" वहीं गीता कपूर ने लिखा,"मुबारक हो मेरे प्यारे।"


पुनीत ने अपने करियर की शुरूआत डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस’ से की थी। वह शो के दूसरे रनरअप बने थे। इसके बाद पुनीत डांस शो 'झलक दिखला जा’ में कोरियोग्राफर के तौर पर शामिल हुए। वह डांस प्लस, डांस चैंपियन्स में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन्हें खास पहचान 'खतरों के खिलाड़ी' का नौवां सीजन जीतने के बाद ही मिली। 

Smita Sharma