शादी मुबारकः सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए चित्राशी रावत-ध्रुव आदित्य, दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लगीं ''चक दे इंडिया'' गर्ल

2/5/2023 10:26:49 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम चित्राशी रावत ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। 4 फरवरी को एक्ट्रेस ध्रुव आदित्य संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे का हो गया है। अब उनकी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस कपल को शादी के बंधन में बंधने के लिए बधाइयां दे रहा है।


शादी की सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन बने आदित्य-चित्राशी की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही हैं।

 

चित्राशी ने ओरेंज लहंगे के साथ लाल दुपट्टा से अपने लुक को कंप्लीट किया है। गले में हाल, माथे पर टीका, नाक में बड़ी सारी नथ पहन दुल्हन बनी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

वहीं, ध्रुव आदित्य न्यूड कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। अपनी शादी को दोनों खूब एंजॉय करते हुए कैमरे के सामने जमकर पोज दे रहे हैं।


फैंस कपल की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।


बता दें, फिल्म 'चक दे इंडिया' से एक्टिंग में डेब्यू करने वाली चित्राशी रावत ने ध्रुव आदित्य को 11 साल तक डेट किया और 4 फरवरी, 2023 को शादी कर ली। चित्राशी ने फिल्मों के साथ टीवी इंडस्ट्री में काम किया है और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।


 

Content Writer

suman prajapati