सामने आईं 'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला की हल्दी की तस्वीरें, भरी महफिल में ध्रुवादित्य ने पहनाई रिंग, पहाड़ी टोपी पहन थिरकीं चित्राशी
2/4/2023 2:13:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'चक दे इंडिया' में 'कोमल चौटाला' के रूप में पहचान बनाने वाली एक्टर चित्राशी रावत आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। चंद घंटों में एक्ट्रेस ध्रुवादित्य संग सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए उनकी हो जाएंगी। इसी बीच दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। आप भी डालें इन पर एक नजर...
हल्दी सेरेमनी
हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चित्राशी और ध्रुवादित्य एक दूसरे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे को मल-मलकर कर हल्दी लगा रहे हैं।
मेहंदी सेरेमनी में किया डांस
चित्राशी अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान पहाड़ी टोपी पहनकर जमकर थिरकीं। इस दौरान वह साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
रिंग सेरेमनी
शुक्रवार की रात चित्राशी और ध्रवादित्य की रिंग सेरेमनी हुई। भरी महफिल में ध्रूवादित्य ने अपनी सपनों की रानी को रिंग पहनाई। इस दौरान पिंक ड्रेस में बेहद स्टनिंग दिखीं।
बता दें, चित्राशी रावत ने साल 2007 में 'चक दे इंडिया' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था और कोमल चौटाला के किरदार में लोगों का खूब दिल जीता था। चित्राशी को बचपन से ही हॉकी खेलना पसंद था। वह नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर भी रही हैं।
वहीं, ध्रुवादित्य ने रेडियो जाकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे मुंबई में सेट हो गए। उन्होंने वेब सीरिज के साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया।