साउथ Vs बॉलीवुड डिबेट पर बोलीं चित्रांगदा सिंह- भारत बहुत बड़ा देश.. यहां एक ही भाषा कैसे हो सकती है?

5/21/2022 10:50:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. आजकल इंडस्ट्री में साउथ वर्सेस बॉलीवुड का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से एक के बाद एक स्टार इस बहस पर अपनी राय दे रहे हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने भी इस टॉपिक पर अपनी टिप्पणी की है। वो इस डिबेट से असहमत हैं। उनका मानना है कि आखिर भारत में एक ही भाषा कैसे हो सकती है।

 

 

 


चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में कहा कि भारत की ब्यूटी यही है कि इस देश में कई सारी भाषाएं बोली जाती हैं। हमारे यहां बहुत सारी क्यूजीन्स हैं। डाइवर्स कल्चर है और सबकुछ मौजूद है। मेरे लिए यही भारत है। नेशनल लैंग्वेज, नेशनल बर्ड, यह सभी एक सिंबल है। यह चीजें भारत को बदलती नहीं हैं। भारत बहुत बड़ा देश है। यहां कैसे एक भाषा हो सकती है? यह बात सेंस नहीं रखती।

 

 


चित्रांगदा सिंह ने आगे कहा, हमें देश की डाइवर्सिटी को समझना होगा। यह बहुत ही कीमती देश है। यूनिक है। मुझे बताओ कोई और दूसरा देश जो भारत की तरह हो। कोई है ही नहीं। भारत में रहते हुए कई बार आप अहसास नहीं करते हैं कि यह इतनी अद्भुत जगह है, लेकिन जब हम दूसरे देशों से आए लोगों को देखते हैं और सुनते हैं जब वह हमारे देश की तारीफ करते हैं तो हमें पता चलता है कि हम कहां रह रहे हैं। हर 100 किलोमीटर की दूरी पर हमारा देश बदलता नजर आता है। कल्चर डाइवर्स नजर आता है। यह अद्भुत चीज है।

 

 

काम की बात करें तो चित्रांगदा सिंह हाल ही में नुपुर अस्थाना की फिल्म 'कटिंग चाय' में देखा गया था। इस फिल्म में वह अरशद वारसी के अपोजिट नजर आईं थीं। अब एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म सारा अली खान और विक्रांत मैसी की फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आएंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News