वीडियो: चित्रागंदा सिंह ने शुरु की देवी लक्ष्मी के आगमन की तैयारियां, दिवाली पर बनाई खूबसूरत रंगोली

11/14/2020 2:18:31 PM

मुंबई: दिवाली पर हर कोई लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा है। फिल्म स्टार्स और एक्ट्रेसेस भी फैंस के साथ अपनी तैयारियों की झलकियां तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को दिखा रहे हैं। सभी एक्ट्रेसेस अपनी दीवाली को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। वहीं एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

PunjabKesari

चित्रांगदा अपने घर पर मां लक्ष्मी के आगमन के लिए अपने हाथों से रंगोली बना रही हैं। इस दौरान का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आए वीडियो में  चित्रागंदा ने पिंक कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं।  वे रंगोली बना रही हैं और साथ में रंगोली में दीये जलाकर रख रही हैं।

PunjabKesari

 

बैकग्राउंड में 'चोगाड़ा थारा' गाना बज रहा है।वीडियो को शेयर कर चित्रांगदा ने लिखा- 'सभी को हैपी दीवाली। भगवान सभी को उस काबिल बनाएं कि वे सबको प्यार बांट सकें और दूसरों की जिंदगी रोशन बना सकें।' फैंस एक्ट्रेस की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @chitrangda

वर्कफ्रंट की बात करें तो चित्रांगदा ने 2003 में आई फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'देसी बॉयज', 'ये साली जिंदगी' और 'आई मी और मैं' जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा चित्रांगदा अपनी फिटनेस को लेकर जाती जाती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News