मेगास्टार चिरंजीवी ने बढ़ाया बीमारी से जूझ रहीं सामंथा का हौसला,बोले-''यकीन है कि आप इससे भी पार कर लेंगी''
10/31/2022 8:37:28 AM

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु इस समय ऑटोइम्यून डिसऑर्डर मायोसिटिस से जूझ रही हैं। सोशल मीडिया पर अपने इस ब्रेव पोस्ट को शेयर कर समांथा ने अपनी कमजोर साइड को फैंस के सामने रखा है।सामंथा की हेल्थ के बारे में जानने के बाद हर कोई उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा है।सामंथा ने जैसे ही अपनी बीमारी के बारे में खुलासा किया आम लोगों से लेकर बड़े सितारों तक उनके जल्दी ठीक होने की कामना करने लगे।
उन स्टार्स में जूनियर एनटीआर, दुलकर सलमान, जाह्नवी कपूर श्रिया सरन जैसे नाम शामिल हैं।वहीं अब इस लिस्ट में सुपरस्टार चिंरजीवी का नाम भी जुड़ा चुका है। हाल ही में मेगा स्टार चिरंजीवी ने सामंथा के खराब स्वास्थ्य को लेकर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया।
एक्ट्रेस के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए चिरंजीवी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि सामंथा इस चुनौती को भी पार कर लेंगी। चिरंजीवी ने लिखा- 'प्रिय सैम, समय-समय पर चुनौतियां हमारे जीवन में आती हैं, ऐसा शायद इसलिए होता है ताकि हम अपनी आंतरिक शक्ति की खोज कर सकें। आप आंतरिक शक्ति से भरपूर एक अद्भुत लड़की हैं। मुझे यकीन है कि आप इस चुनौती को भी जल्द ही पार कर लेंगी। आप के साहस और दृढ़ विश्वास की कामना करता हूं।आपका हौसला बना रहे।'
सामंथा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को बताया था कि उन्हें मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का पता चला है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें सोफा पर बैठा देखा जा सकता है। उनकी कलाई में आईवी ड्रिप लगी हुई है। उनके सामने एक माइक है और सामने टीवी पर यशोदा का ट्रेलर चल रहा है। अपने हाथों से समांथा हार्ट शेप बना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने मन की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा था कि उनके डॉक्टरों को भरोसा है कि वे बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी।
सामंथा रुथ के वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म यशोदा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ये फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

तप की देवी मानी जाती है मां ब्रह्मचारिणी, ऐसा है देवी-दुर्गा का द्वितीय स्वरुप

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि इस साल पूरे 9 दिन की होगी, ये है पूरी List

Chaitra Bhaumvati Amavasya: संवत की आखिरी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Kitchen Vastu: रसोई की इस दिशा में रखा है गैस चूल्हा तो बढ़ जाएगी पैसे की तंगी!