नेक काम: हैदराबाद में हॉस्पिटल खोलने जा रहे हैं मेगास्टार चिरंजीवी, फ्री या काफी कम खर्च में होगा फिल्म वर्क्स का इलाज

8/22/2022 11:22:51 AM

मुंबई: साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी आज यानि 22 अगस्त को अपना  67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। चिरंजीवी के इस खास दिन पर उनके फैंस,परिवार और करीबी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इसी बीच चिरंजीवी को लेकर जो खबर सामने आ आई है उसे सुन उनके फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। खबर है हमेशा से ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आनेवाले चिरंजीवी फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स के लिए एक बड़ा और बेहतरीन कदम उठाने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चिरंजीवी अब एक हॉस्पिटल खोलने की तैयारी में हैं। बताया गया है कि वह अपना यह हॉस्पिटल हैदराबाद में चैत्रपुरी कॉलोनी में खोलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि यह हॉस्पिटल उनके अगले बर्थडे तक संभवत: ऑपरेशनल भी हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह हॉस्पिटल सिने वर्कर्स जिनमें फिल्म जर्नलिस्ट और उनकी फैमिली की भी जरूरतों का ध्यान रखेगा। यह हॉस्पिटल उन हर सिने वर्कर्स के लिए होगा जो BPL कैटिगरी के अंदर आते हैं या फिर डेली वेजेज पर हैं। इस हॉस्पिटल में मरीजों के अधिकतर बीमारी की जांच और उनका इलाज या तो फ्री में किया जाएगा या फिर उन्हें अच्छी-खासी छूट दी जाएगी।

इसके अलावा हॉस्पिटल में स्पेशलिस्ट रेग्युलर चक्कर लगाएंगे। बताया जाता है कि चिरंजीवी चाहते हैं कि उनका यह हॉस्पिटल कम से कम 10 बेड का हो जहां सिने वर्कर्स से जुड़े हर तरह के हेल्थ इशूज़ का इलाज संभव हो और इसके लिए उन्हें बड़े हॉस्पिटल जाने की जरूरत न पड़े। हॉस्पिटल को लेकर प्लान पर काम प्रॉसेस में है। 


गौरतलब है कि चिंरजीवी हमेशा से ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आनेवाले एक्टर्स में से एक हैं। फिर चाहे ब्लड डोनेशन की बात हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स के लिए वैक्सीन डिस्ट्रिब्यूशन की व्यवस्था करना, उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों की मदद की है।

काम की बात करें तो बीते दिन ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'गॉड फादर' का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान हैं। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा  लीड रोल में हैं।  टीजर देखकर मालूम हो रहा है कि इस एक्शन में सलमान खान चिरंजीवी का फुल ऑन साथ देंगे। 'गॉड फादर' 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी।

 

Content Writer

Smita Sharma