चिरंजीवी सरजा की आखिरी फिल्म 'राजमार्टंधा' का ट्रेलर रिलीज, 5 महीने के जूनियर चिरू ने किया लॉन्च

2/20/2021 11:45:04 AM

मुंबई: दिवंगत कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा की आखिरी फिल्म राजमार्टंधा जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं। उनकी इस अंतिम फिल्म का ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर को दिवंगत कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी की पत्नी मेघना राज सरजा ने अपने 5 महीने के बेटे के हाथों से लॉन्च करवाया है।

इस बात की जानकारी मेघना राज ने एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर कर दी। वीडियो में जूनियर चिरू अपनी मां की गोद में बैठकर अपने पिता की आखिरी फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद चिरंजीवी सरजा के चाहने वालों की आंखें नम हो जाने वाली है। 

बता दें कि निधन से पहले चिरंजीवी सरजा अपनी इसी फिल्म को पूरा कर रहे थे। इस दौरान देश में कोरोना वायरल लॉकडाउन लग गया था, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग लटक गई थी।

चिरंजीवी सरजा ने अपने हिस्से की करीब-करीब पूरी फिल्म शूटिंग कर ली थी, हालांकि  कुछ हिस्सों के शूट्स बाकी थे। उनके निधन के बाद उनकी इस अधूरी फिल्म को भाई ध्रुवा सरजा ने पूरा किया था। अब ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

बता दें कि चिरंजीवी सरजा का निधन 7 जून 2020 को उस वक्त हुआ था जब देश कोरोना काल की मार जूझ रहा था। महज 37 साल के चिंरजीवी सरजा हार्टअटैक का शिकार हुए थे। उनकी आकस्मिक मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा था। जब चिरंजीवी सरजा का निधन हुआ तब उनकी पत्नी मेघना राज सरजा 3 महीने के प्रेग्नेंट थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj)

Content Writer

Smita Sharma