चिरंजीवी सर्जा की मौत से शोक में डूबे फैंस, एक्टर के निधन की खबर मिलते ही अस्पताल के सामने जुट गई भीड़

6/8/2020 8:06:54 AM

मुंबई: साउथ एक्टर चिरंजीवी ने का रविवार दोपहर हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने महज 39 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरें हैं कि उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है। वहीं चिरंजीवी के निधन के बाद इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी झटका लगा।

तभी तो चिरंजीवी के निधन की खबर सुनने के बाद उनके फैंस  बेंगलुरु के उस अस्पताल के सामने जमा हो गए थे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।साउथ सिनेमा से जुड़े कई कलाकार उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को तुमकुर जिले में होगा।

चिरंजीवी सर्जा के बड़े भाई मशहूर एक्टर ध्रुव सर्जा हैं जबकि उनके दादा कन्नड़ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शक्ति प्रसाद थे। चिरंजीवी सर्जा ने दो साल पहले एक्ट्रेस मेघना राज से शादी की थी।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म वायुपुत्र से की थी। चिरंजीवी सर्जा अब तक कुल 22 फिल्में ही कर पाए थे।


 

Smita Sharma