कैंसर होने की झूठी खबरें फैलाने पर मीडिया पर भड़के चिरंजीवी, बोले- ''समझे बिना बकवास न लिखें''
6/4/2023 4:06:07 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को लेकर बीते दिनों खबर सामने आई थी उन्हें कैंसर हो गया और इलाज के कारण बच गए। एक्टर को कैंसर होने की खबर से उनके फैंस काफी भी टेंशन में आ गए थे। ऐसे में अब चिरंजीवी ने सच्चाई बताई है और खबरें फैलाए जाने पर गुस्सा भी जाहिर किया है।
शनिवार शाम चिरंजीवी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, 'कुछ समय पहले एक कैंसर सेंटर का उद्घाटन करते वक्त मैंने बताया था कि कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना जरूरी है। मैंने आपसे कहा था कि अगर आप रेगुलर मेडिकल टेस्ट करवाएं तो कैंसर से बच सकते हैं। मैं अलर्ट था और मैंने कोलोन स्कोप टेस्ट करवाया। मैंने कहा था कि नॉन-कैंसर पॉलिप्स डिटेक्ट हुए थे और उन्हें निकाल दिया गया। मैंने कहा था कि अगर मैं टेस्ट नहीं करवाता तो यह कैंसर बन जाता। इसलिए हर किसी को सावधानी बरतनी चाहिए और टेस्ट करवाने चाहिए। मैंने सिर्फ इतना ही कहा था।'
కొద్ది సేపటి క్రితం నేనొక క్యాన్సర్ సెంటర్ ని ప్రారంభించిన సందర్భంగా క్యాన్సర్ పట్ల అవగాహన పెరగాల్సిన అవసరం గురించి మాట్లాడాను. రెగ్యులర్ గా మెడికల్ టెస్టులు చేయించుకుంటే క్యాన్సర్ రాకుండా నివారించవచ్చు అని చెప్పాను. నేను అలర్ట్ గా వుండి కొలోన్ స్కోప్ టెస్ట్…
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) June 3, 2023
एक्टर ने आगे लि, 'लेकिन कुछ मीडिया ऑर्गनाइजेशन ने इसे ठीक से नहीं समझा और 'मुझे कैंसर हो गया' और 'मैं इलाज के कारण बच गया' जैसे पोस्ट लिख डाले। ऐसे पत्रकारों से अपील है कि इस तरह की झूठी खबरें न दें। विषय को समझे बिना बकवास न लिखें। इस वजह से बहुत से लोग डरे हुए हैं और आहत हैं।'
चिरंजीवी के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने अब राहत की सांस ली है।
वहीं काम की बात करें तो एक्टर जल्द ही भोला शंकर की मूवी में नजर आएंगे।