रजनीकांत के बेटी के बाद अब साउथ स्टार चिरंजीवी की लाडली के पारिवारिक जीवन में मची उथल-पुथल! Sreeja ने इंस्‍टाग्राम पर हटाया पति का नाम

1/19/2022 9:05:37 AM

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक पावर कपल्स के बीच तलाक हो रहे हैं। जहां साल 2021 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य अलग हुए। वहीं 17 जनवरी को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने अपने एक्टर पति धनुष से राहें अलग गईं। कपल ने 18 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया।

PunjabKesari

 धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक ने फैंस को हिलाकर रख दिया है। ये दोनों कपल्स साउथ सिनेमाप्रेमियों के बीच बड़ी इज्जत के साथ देखे जाते थे और लोग इन्हें बहुत प्यार देते थे लेकिन इनके अलग होने की खबर ने सबको अंदर से तोड़कर रख दिया है।

PunjabKesari

इन दोनों कपल्स के अलग होने के बाद अब एक और कपल के बीच खटापटी की खबरें सामने आ रही हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टॉलीवुड सुपरस्टार चिरंजीव की छोटी बेटी श्रीजा कल्याण के जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

PunjabKesari

श्रीजा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से पति कल्याण का नाम हटा दिया है। श्रीजा की इस हरकत की वजह से फैंस चिंतित हैं। श्रीजा ने पति के नाम को हटाकर अपने पिता का नाम लगाया है। फैंस को लग रहा है कि श्रीजा भी जल्द अपने पति से अलग हो सकती हैं, जिसका इशारा उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दिया।

PunjabKesari

श्रीजा ने अपने नाम के आगे से पति का नाम क्यों हटाया है, यह सच अभी तक कोई नहीं जानता है। हालांकि फैंस श्रीजा के इस कदम को सामंथा रुथ प्रभु के तलाक से जोड़कर देख रहे हैं। सामंथा ने भी पहले सोशल मीडिया से ही नागा चैतन्य का नाम हटाया था और फिर दोनों ने तलाक का ऐलान किया था।

PunjabKesari

कल्याण और श्रीजा की शादी मार्च 2016 में हुई थी। इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका जन्म साल 2018 को हुआ था।  कल्याण से पहले श्रीजा की शादी सिरीश भारद्वाज से हुई थी। वह 19 साल की थी जब उसकी शादी कॉलेज के फ्रैंड और लवर से हुई थी।

PunjabKesari

श्रीजा और सिरिश की एक बेटी है जिसका नाम Nivrati है। श्रीजा और सिरिश का रिश्ता साल 2011 में टूट गया था। श्रीजा ने अपने पूर्व पति सिरिश के ऊपर हैरसमेंट का केस भी दर्ज कराया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News