महाकाल के दर्शन करने पहुंचे चीनी सुपरस्टार, फिल्म की सफलता के लिए की पूजा

10/10/2019 6:01:58 PM

बॉलीवुड तडका टीम। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध 'महाकालेश्वर मंदिर' की आस्था देश विदेश तक है, यहां हर जगह के लोग अपनी आस्था को पूरा करने आते हैं, इसलिए इस मंदिर पर लोगों का अटूट विश्वास है। यहां वीआईपी लोग भी माथा टेकने आते हैं, देश के बॉलीवुड सितारों की भी 'महाकालेश्वर मंदिर' पर अटूट श्रद्धा है।

हाल ही में चीनी सुपरस्टार 'जैकी हंग' उज्जैन महाकाल के दर्शन करने यहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि जैकी हंग अपनी अपकमिंग मूवी 'चेसिंग ड्रीम' की सफलता के लिए महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए हैं।

जैकी हंग शिव के महाभक्त हैं, इससे पहले भी वो कई शिव मंदिरो में पूजा अर्चना करने जाते रहते हैं। जैकी हंग ने मंदिर पहुंच कर पूरे श्रद्धा भावना से पूजा अर्चना की और महाकाल के दर्शन किए, इसके बाद वो भस्म आरती में भी शामिल हुए। एक्टर यहां अपने दोस्त प्रदीप शेट्टी के साथ आए हुए थे।

वर्कफ़्रंट पर, सुपरस्टार जैकी हंग की फिल्म 'चेसिंग ड्रीम' 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है, जिसकी सफलता के लिए सुपरस्टार महाकाल के दर्शन करने के लिए आए थे।   

Smita Sharma