इंसान से ज्यादा साफ-सुथरा होता है जानवर चिंपांजी

5/21/2018 11:43:38 AM

लंदन: अमेरिका के कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के डाक्टोरल प्रोग्राम के छात्र मेगन थोएम्मेस ने हाल ही में एक रिसर्च किया। रिसर्च में पाया गया है कि इंसान ज्यादा साफ-सुथरे बिस्तर पर नहीं सोता बल्कि चिंपांजी साफ बिस्तर पर सोता है। यहां तक की चिंपांजी इंसानों से भी ज्यादा साफ-सुथरा होता है।

मेगन का कहना है कि इंसान के शरीर के करीब 35 फीसदी जीवाणु उसके बिस्तर में होते हैं जिनमें मल के अलावा मुंह और त्वचा के जीवाणु शामिल हैं।

वहीं चिंपांजी अपना बिस्तर रोज लगाता है जिसमें सूक्ष्म जीवों की विविधता होती है जो कि वृक्षों और पौधों के वातावरण को रिप्रजेंट करते हैं। इस रिसर्च के लिए उन्होंने चिंपांजी के 41 बिस्तरों के सैंपल इक्टठे किए हैं।

 

 

 

Punjab Kesari