बचपन मासूम होता है, तैमूर से इसे छीना नहीं जाना चाहिए: सोहा अली खान
5/14/2018 9:41:11 AM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को बेटा तैमूर अली खान इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फेमस स्टार किड हैं। तैमूर के बाद उनकी बहन यानि इनाया का नाम भी इस कड़ी में जुड़ चुका हैं। तैमूर की तरह इनाया को भी काफी मीडिया अटेंशन मिलती है लेकिन ऐसा लगता है कि सोहा इससे खुश नहीं हैं।
दरअसल, मीडिया द्वारा इनाया और तैमूर को लगातार फॉलो किए जाने से परेशान सोहा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, 'हम समझते हैं कि लोगों से मिलना हमारे काम का हिस्सा है लेकिन यह हमारे बच्चों के लिए नहीं है। ऐसे में मीडिया को अपनी चमक के लिए उन्हें एक्सपोज करना गलत है। मुझे वाकई ऐसा लगता है कि तैमूर के लिए तो यह बहुत ज्यादा हो रहा है। यह उसके लिए सामान्य है लेकिन बचपन मासूम होता है। तैमूर से इसे छीना नहीं जाना चाहिए। उसके पास भी निजता का अधिकार है और मीडिया को इसे उससे छीनना नहीं चाहिए।'
वहीं, अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इनाया ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है। अब मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और मेरी दुनिया भी हमेशा के लिए बदल चुकी है। अब बाकी सारी चीजें इनाया के बाद में आती हैं।'