Video: जिंदगी में पहली बार दोस्तों और टीचर्स से मिली बर्थडे पार्टी, सरप्राइज देख इमोशनल हो गया 8 साल का बच्चा

11/4/2023 4:00:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सरप्राइज भला किसे पसंद नहीं होते। शादी, पार्टीज और बर्थडे पर अक्सर आपने दोस्तों और करीबियों को अपने खास व्यक्ति को सरप्राइज गिफ्ट देते देखा होगा। इस दौरान तो कइयों की आंखों में खुशी के आंसूं भी छलक आते हैं। अब हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, यूजर्स भी इसे देख इमोशनल हो रहे हैं।


दरअसल, 8 साल के एक बच्चे को उनके स्कूल के दोस्तों और अध्यापकों ने उसके बर्थडे पर केक का सरप्राइज दिया। अब इस बच्चे ने जिंदगी में पहली बार दोस्तों संग इस तरह बर्थडे मनाया। जैसे ही उसने क्लास के दरवाजे में एंट्री की, सभी दोस्तों और टीचर्स ने उसे विश किया और तालियों से रूम गूंज उठा। यह सब देख वह बच्चा दरवाजे पर खड़ा ही हैरान रह गया और उसकी आंखों में आंसू आ गए। इस पर सभी ने मिलकर उसे हग किया और उसका बर्थडे मनाया। 


इस वीडियो को insidehistory नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है।  इस वीडियो को करीब 2 करोड़ तक व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस भावुक वीडियो पर कमेंट कर अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

  


 

Content Writer

suman prajapati