चेतन भगत को नहीं पसंद आई अर्जुन और श्रद्धा की ''हाफ गर्लफ्रेंड'', बोले- बहुत फिल्मी थी

9/23/2017 11:20:53 AM

मुंबई: इसी साल मई में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' रीलिज हुई थी। ये फिल्म चेतन भगत के नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बनाई गई थी। हाल ही में फिल्म को लेकर खबर सामने आई है कि एेसा लग रहा है कि चेतन को यह फिल्म पसंद नहीं आई।

PunjabKesari

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के बारे में चेतन ने बताया है कि यह बहुत फिल्मी था। मैं जानता हूं कि सब अच्छी फिल्म बनाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन इसे और बेहतर बनाया जा सकता था। जब अर्जुन लीड रोल में हों तो अपेक्षा बढ़ जाती है। इसके पहले अर्जुन, चेतन की लिखी नॉवेल '2 स्टेट्स' पर बनी फिल्म में लीड रोल में दिख चुके हैं। एक समय यह भी खबर आई थी कि चेतन की साल 2011 में आई किताब 'रेवोलूशन 2020' पर भी फिल्म बनाई जाएगी, लेकिन यह अभी तक मुमकिन नहीं हो पाया। 

PunjabKesari

चेतन ने बताया- इस फिल्म को लेकर कुछ विवाद हो गया था, लेकिन अब इसे बनाने का अधिकार सिर्फ मेरे पास है। उन्होंने कहा- बहुत से प्रोड्यूसर्स और स्टूडियोज ने इस फिल्म को बनाने की इच्छा जताई है। उन्होंने इस तरफ भी इशारा किया कि फिल्म में अर्जुन कपूर नजर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा- फिल्म का कास्ट बदला जाएगा। इस साल के अंत तक अनाउंसमैंट कर दी जाएगी। चेतन ने यह भी बताया कि अगर उन्हें सही प्रोड्यूसर मिला तो वो 'वन इंडियन गर्ल' के स्क्रीनप्ले पर भी काम करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News