सलाखों के पीछे ''अंदाज अपना-अपना'' के निर्देशक राजकुमार संतोषी, चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा
4/4/2022 9:14:55 AM

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-ंमाने लेखक और निर्देशक राजकुमार संतोषी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हैं कि राजकोट की एक अदालत ने चेक वापसी मामले में राजकुमार संतोषी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
राजकुमार संतोषी के खिलाफ वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश एनएच वासवेलिया की अदालत ने एक साल जेल की सजा सुनाई है और 60 दिनों के भीतर मुआवजा देने का आदेश दिया। उन पर दो अलग-अलग मामलों में 22 लाख रुपए के चेक बाउंस होने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर वह 2 महीने में रकम नहीं चुकाते हैं तो उन्हें एक साल और जेल में रहना होगा।
क्या है पूरा मामला?
राजकुमार संतोषी और राजकोट के अनिलभाई धनराजभाई जेठानी के बीच लेन-देन किया गया था। इसके चलते साढ़े 22 लाख रुपए के लिए तीन अलग-अलग चेक दिए गए थे हालांकि तीनों चेक बाउंस होने के चलते अनिल जेठानी ने पैसों के लिए केस कर दिया। इसके बाद अनिल जेठानी ने राजकुमार संतोषी को कानूनी नोटिस भिजवाई। राजकुमार संतोषी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद सेक्शन 138 की धारा के अंतर्गत राजकुमार संतोषी के खिलाफ केस चला।
खुद पर लगे आरोपों पर निर्माता का बयान
इस पूरे मामले पर राजकुमार संतोषी ने अपीन राय रखी है। एक इंग्लिश वेबसाइट के बात करते हुए उन्होंने कहा-मैं सेलिब्रिटी होने का हर्जाना भुगत रहा हूं। हमें टारगेट करना आसान होता है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। हम मामले में अपील करेंगे। राजकुमार संतोषी ने यह दावा किया कि वादी ने ब्लैंक चेक का दुरुपयोग किया है जबकि उन्होंने पैसे लौटा दिए हैं और किसी भी प्रकार का लेनदेन बाकी नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने बैंक अधिकारियों को गवाह के लिए बुलाया और उन्होंने शिकायतकर्ता का पक्ष लिया।
राजकुमार संतोषी बॉलीवुड के जाने-ंमाने लेखक और निर्देशक हैं। वह घायल, पुकार, अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

महू : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, 15 से ज्यादा बच्चे घायल