Pics: सुष्मिता के भाई राजीव ने रचाई कोर्ट मैरिज, रेड साड़ी में खूबसूरत दिखीं चारु

6/9/2019 11:18:02 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन हाल ही में चारु असोपा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने गोवा में शादी रचाने से पहले कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी की तस्वीरें चारु और राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में चारु रेड कलर की साड़ी में खूबसूरत दिख रही हैं।

वहीं राजीव व्हाइट कुर्ता पजामे में हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। इन तस्वीरों के साथ चारु ने कैप्शन में लिखा-'Charu Asopa take Rajeev Sen as my lawful husband..' इसके साथ चारु ने हार्ट इमोजी बनाई है।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

 

गोवा में होगी शादी

राजीव और चारू गोवा में 15 और 16 जून को शादी करने वाले हैं। चारू बीकानेर की रहने वाली हैं। वहीं राजीव दिल्ली में रहते हैं। शादी के बारे में बात करते हुए चारू ने बॉम्बे टाइम्स को बताया-'यह हमारे परिवारों से प्रत्येक 20-25 लोगों के साथ एक निजी समारोह होगा।

काम की बात करें तो चारु को आखिरी बार स्टार प्लस के सीरियल 'मेरे अंगने में' देखा गया था। इस सीरियल में उन्होंने एक सिंपल लड़की का किरदार निभाया था। 

 


 

Smita Sharma