पहली बार दादी के घर कोलकाता पहुंची चारू असोपा की लाडली, दादू ने आरती उतार इस तरह किया नन्हीं लक्ष्मी का स्वागत

4/29/2022 3:12:59 PM

मुंबई: एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों छोटे पर्दे से दूर अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। चारू असोपा ने साल 2019 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई और बिजनेसमैन राजीव सेन संग शादी रचाई। कपल ने बीते साल एक प्यारी सी बच्ची का स्वागत किया जिसका नाम जियाना सेन हैं। चारू और राजीव अक्सर अपनी लाडली संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में चारू की लाडली जन्म के बाद पहली बार अपने दादा के घर कोलकात्ता पहुंची जहां इस छोटी सी लक्ष्मी का धूमधाम से स्वागत किया गया। इस दौरान का वीडियो चारू ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि चारू के ससुर शुबीर सेन नन्हीं लक्ष्मी की आरती उतार रहे हैं। इसके बाद जियाना मां चारू संग घर में एंट्री लेती हैं। इसके अलावा जियाना दादू-दादी,पापा-मम्मी संग घूमने भी जाती हैं।

इस आउटिंग के दौरान वह दादू की गोद में खूब चिल करती दिख रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बीते दिनों ही चारू ने अपनी लाडली का अन्नाप्रशान  किया। इस मौके पर सुष्मिता ने अपनी भतीजी को चांदी की कटोरी, एक चम्मच दिया जिस पर बुआ की जान लिखा था। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो चारू असोपा ने साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन संग शादी रचाई थीं। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आने शुरू हो गए लेकिन कुछ समय बाद दोनों में सब ठीक हो गया।

कपल ने 1 नवंबर 2021 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के कुछ समय बाद फिर दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आईं थी लेकिन अब फिर सब ठीक है। 

गौरतलब है कि इंडस्ट्री से दूर चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने YouTube चैनल पर व्लाॅग शेयर कर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma