ग्रीन सूट..सिर पर चुन्नी...सोनी कुड़ी बन सुष्मिता सेन की भाभी ने लूटी महफिल, लोहड़ी पर कुछ यूं सजीं चारू असोपा

1/13/2022 4:53:30 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत और स्टनिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में चारू की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा में हैं। सुष्मिता सेन की भाभी ने ये तस्वीरें लोहड़ी के खास त्योहार पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने फैंस को लोहड़ी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

तस्वीरों की बात करें तो लोहड़ी पर चारू बेहद ही खास अंदाज में सजी हैं। लुक के बारे में बात की जाए तो चारू ने ग्रीन कलर का पटियाला सूट पहना है। मिनिमल मेकअप और लाइट लिपशेड उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

इसके अलावा मांग टीका, हाथों में ग्रीन चूड़ियां, गोल्डन कड़े, माथे पर बिंदी सजाए चारू चांद का टुकड़ा लग रही हैं।

हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों की चोटी बना उसपर परांदा लगा रखा है। सूट के साथ चारू ने पंजाबी जुत्ती पेयर की है। सोनी कुड़ी बन चारू कभी सिर पर चुन्नी रख तो कभी शर्माते हुए पोज दे रही हैं। सुष्मिता सेन की भाभी ने  पंजाबी मुटिआर बन फैंस का दिल जीत लिया है।

गौरतलब है कि चारू ने 16 जून 2019 को सुष्मिता सेन के भाई  राजीव संग शादी रचाई थी। चारू और राजीव 1 नवंबर, 2021 को बेबी गर्ल का स्वागत किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम जियाना सेन रखा है। चारू अक्सर अपनी बेबी गर्ल संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।  

 

Content Writer

Smita Sharma