मेरी जान मेरी दुनिया...बेटी संग  चारु ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, मां की गोद में एकदम डाॅल सी दिखीं जियाना

9/14/2022 4:02:36 PM

मुंबई: मैरिड लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव के बाद अब टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन एक बार फिर साथ आ गए हैं। कपल ने बेटी की परवरिश के लिए अपने रिश्ते को एक और मौका दिया। पैचअप होने के बाद कपल हाल ही में बेटी के साथ वेकेशन पर रवाना हुआ था जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थीं। वहीं अब चारु ने बेटी जियाना के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों के जरिए चारु ने अपनी नन्हीं सी गुड़िया को उनकी जान और दुनिया बताया। शेयर की तस्वीरों में चारु ब्लैक लूज  शर्ट और व्हाइट शाॅर्ट में कूल दिख रही हैं। नो मेकअप लुक में भी चारु खूबसूरत दिखीं।

PunjabKesari

वहीं नन्हीं जियाना पिंक टाॅप और डेनिम शाॅर्ट में नजर आईं। इसके साथ ही जियाना ने पिंक हेयरबैंड लगाया है। मां की गोद में कैद जियाना एक दम डाॅल सी लग रही हैं। चारु ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा-मेरी जान मेरी दुनिया। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। मां-बेटी की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि इंडस्ट्री से दूर चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने YouTube चैनल पर व्लाॅग शेयर कर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में चारू ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News