लड्डू गोपाल बनीं जियाना तो यशोदा बनीं चारू असोपा, चर्चा में सुष्मिता सेन की भतीजी और भाभी की ये तस्वीरें

8/20/2022 1:29:08 PM

मुंबई:टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन पिछले कुछ समय से अपने अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। चारू पति से अलग रह कर बेटी जियाना की देखभाल कर रही हैं। वह अक्सर जियाना संग बिताए पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में चारू ने जियाना संग बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। ये तस्वीरें कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जहां नन्हीं जियाना लड्डू गोपाल बनीं हैं।

वहीं चारू यशोदा बन उन पर खूब प्यार लुटा रही हैं। लुक की बात करें तो जियाना येलो कुर्ता धोती, सिर पर मोर पंख, माथे पर टीका और हाथों में बांसुरी थामे नटखट गोपाल बनी बेहद क्यूट लग रही हैं।

वहीं चारू राजपूताना आउटफिट पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने येलो कलर की बंधनी लहंगा चोली पहना था। चारू ने अपने लुक को ट्रेडिशनल जूलरी के साथ पेयर किया, जिसमें चोकर नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका, माथा पट्टी, बड़ी नथ और मैचिंग चूड़ियां शामिल थीं। तस्वीरों में चारू अपनी लाडली पर खूब प्यार लुटा रही हैं। मां बेटी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

Content Writer

Smita Sharma