नन्हीं ''लक्ष्मी'' जियाना संग चारू असोपा का पहला धनतेरस, ट्रेडिशनल लुक में खूब जचीं सुष्मिता सेन की भाभी
10/23/2022 10:55:55 AM

मुंबई: 22 अक्टूबर को पूरे देश में धनतेर का त्योहार सेलिब्रेट किया था। लोग स्टील के बर्तन या सोने और हीरे के आभूषण खरीदकर इस दिन को मनाते हैं। बी-टाउन में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिली। हर त्योहार को धूमधाम से मनाने वाली एक्ट्रेस चारू असोपा ने भी बेटी जियाना संग धनतेरस मनाया। चारू की लाडली का ये पहला धनतेरस था। चारू ने जियाना के साथ धनतेरस मनाने की तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं।
लुक की बात करें तो चारू येलो कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं। लहंगे के बॉर्डर पर ग्रीन एंड गोल्डन कलर का गोटा लगा था। चारू ने नेकलेस,राजस्थानी स्टाइल मांग टीका, झुमके से अपने लुक को पूरा किया।
वहीं चारू की नन्हीं गुड़िया पर्पल टाॅप और व्हाइट पैंट में क्यूट लगी। तस्वीरों में चारू बेटी को बाहों में लिए उसके सात मस्ती करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ चारू ने लिखा-"सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं।"
गौरतबल है कि चारू असोपा इस समय पति राजीव सेन संग अनबन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। रिश्ते में चल रहे मनमुटाव के बीच कपल की लाडली जियाना की तबीयत खराब हो गई थी। जियाना को डेंगू हो गया था और उन्हें हाॅस्पिटल भर्ती करवाना पड़ा।
11 महीने की बच्ची की हालत काफी गंभीर थी जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा और चारू इससे काफी परेशान हो गईं। बेटी की हालत के बारे में जानकारी मिलते ही राजीव पत्नी संग सारे गिले शिकवे भुला राजस्थान पहुंच गए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

देवरिया में 6 लोगों की हत्या पर सपा ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की विफलता से हुई हत्या

पटना विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘व्हीलर सीनेट हाउस' का नाम बदला, अब ये होगा नया नाम

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या