Pictures: चारू ने बेटी के साथ अकेले सेलिब्रेट की दीवाली, फूलों,दीपों और रंगोली से सजाया घर

10/25/2022 4:31:58 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा इस समय पति राजीव सेन संग अनबन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। यूं तो दो महीने पहले खबरें थीं कि दोनो बेटी जियाना की खातिर रिश्ते को एक और मौका देने के बारे में सोचा लेकिन करवाचौथ के दूसरे दिन फिर कपल की शादी में मनमुटाव आ गए।

दोनों एक-दूसरे पर फिर से आरोप लगाने लगे। हालांकि पति संग अनबन की खबरों के बीच भी चारू अपनी लाडली के साथ हर त्योहार को मना रही हैं।

हाल ही में चारू ने बेटी जियाना संग पहली दीवाली मनाई जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। दीवाली के मौके पर चारू ने घर को दीपों और फूलों से सजाया। उन्होंने खूबसूरत रंगोली भी बनाई।

लुक की बात करें तो चारू लाइट ब्राउन कलर के सिंपल अनारकली सूट में नजर आ रही हैं।उन्होंने लुक को पूरा करने के लिए कानों में हैवी झुमके पहने हुए है।

वहीं जियाना येलो कलर के कपड़ों में क्यूट लग रही हैं। 

इससे पहले चारू मे धनतेरस के मौके पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वो राजस्थानी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गौरतल है कि जियाना को कुछ दिन पहले डेंगू हो गया था। फिलहाल वो उनकी तबीयत ठीक है। 

बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चारू ने राजीव संग अपने रिश्ते पर बात की। इंटरव्यू के दौरान चारू ने कहा-'हमारी जब से शादी हुई है तब से हमारे बीच लड़ाइयां हो रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

राजीव हर लड़ाई के बाद हफ्तों और महीनों के लिए गायब हो जाते हैं और मुझे ब्लॉक कर देते हैं ताकि मैं उन तक पहुंच न सकूं और जान न सकूं कि वो कहां हैं। राजीव तुनकमिजाज हैं,गाली दे चुके हैं और एक या दो बार मुझ पर हाथ भी उठे चुके हैं। जब मैं अकबर का बल बीरबल की शूटिंग कर रही थी तो उन्हें मुझे पर चीटिंग करने का शक भी हुआ था। 

 


 

Content Writer

Smita Sharma