7 महीने की हुई चारू-राजीव की बिटिया, जियाना संग ट्विनिंग की तस्वीर शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस-मेरी जिंदगी में आने के लिए धन्यवाद

6/1/2022 11:56:04 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस चारू असोपा भले ही इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बेटी संग खूब क्वालिटी क्वालिटी टाइम स्पैंड करती हैं। वह अक्सर अपनी लाडली संग बिताए खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब चारू की लाडो जियाना पूरे 7 महीने की हो गई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने बेटी के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
 


चारू ने नन्हीं जियाना संग एक क्यूट तस्वीर शेयर करते हुुए कैप्शन में लिखा- ''हैप्पी सेवन मंथ बर्थडे माय बेबी...मेरी जिंदगी में आने के लिए धन्यवाद। लव यूं मेरी घप्पू.. @ziana.sen''


इस तस्वीर में दोनों मां बेटी ट्विनिंग किए नजर आ रही हैं। ब्लैक आउटफिट में नन्हीं जियाना बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं चारू भी ब्लैक ड्रेस पहने अपनी बेटी को बाहों में लिए पोज दे रही हैं।


बता दें, एक्ट्रेस चारू असोपा ने 1 नवंबर 2021 में राजीव सेन की बेटी जियाना को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आईं थी, लेकिन ये खबरें बाद में महज अफवाहें साबित हुईं। 


 

 

 

Content Writer

suman prajapati