दीवाली पर घर आईं लक्ष्मी: बेटी संग हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं सुष्मिता सेन की भाभी, घर पर कुछ यूं हुआ चारू और न्यूबाॅर्न बेबी गर्ल का स्वागत

11/6/2021 10:54:29 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के घर हाल ही में नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। सुष्मिता  की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा ने 1 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बुआ बनने के बाद सुष्मिता काफी खुश हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया था कि दीवाली से पहले उनके घर लक्ष्मी का आई है।

PunjabKesari

वहीं अब सुष्मिता की भाभी हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हो गईं हैं। चारू दीवाली के दिन पति राजीव संग अपनी न्यूबाॅर्न बेबी को घर लेकर आईं हैं। दीवाली पर नन्हीं लक्ष्मी के घर आने से सभी काफी खुश हैं।

PunjabKesari

चारू और उनकी बेबी का घर में शानदार अंदाज से स्वागत हुआ। इस खास पलों को उन्होंने अपने ब्लाॅग के जरिए फैंस को दिखाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चारू की सास बड़े ही प्यार से उनकी आरती उतारी हैं। इसके बाद वह अपनी पोती के माथे पर टीका लगाती हैं।

PunjabKesari

चारू ने मां बनने के कुछ समय बाद ही अपनी लाडली संग कुछ तस्वीरें शेयर कर दी थी। तस्वीरों में वह हाॅस्पिटल में बेड पर लेटी हुईं दिख रही थीं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में वह बेटी को गोद में लिए हैं। वहीं एक तस्वीर में राजीव चारू को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीरें शेयर करते हुए चारू ने लिखा- एक बच्ची के माता पिताा बनने की खुशी। आपकी प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद .. भगवान का शुक्र है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और बधाईयां दे रहे हैं।

PunjabKesari

चारू ने मई 2021 में अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। वीडियो में चारू असोपा खट्टे आम की कैंडी खाती हुई दिखी थीं। एक्ट्रेस की ख्वाहिश है उनका बेबी ननद सुष्मिता सेन जैसा हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

गौरतलब है कि चारू ने जून 2019 में सुष्मिता के भाई राजीव सेन से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। तब चारू और राजीव ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया और अब कपल साथ में है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News