हॉलीवुड एक्टर चार्ली शीन पर घातक हमला, घर में घुसकर की गला घोंटने की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार

12/26/2023 11:36:33 AM

लंदन: हॉलीवुड एक्टर चार्ली शीन को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि चार्ली शीन पर कथित तौर पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। एक्टर के साउथ कैलिफोर्निया स्थित घर में आरोपी जबरन घुस गया। संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हमला करने और चोरी का करने का आरोप लगा है। 

PunjabKesari

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित तौर पर हमलावर ने Charlie Sheen का गला घोंटने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि इस कथित हमले में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था। इस हमले के पीछे का मकसद भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

PunjabKesari

 

बता दें कि कार्लोस इरविन एस्टेवेज, जिन्हें चार्ली शीन के नाम से भी जाना जाता है, वो एक अमेरिकी एक्टर और फिल्ममेकर हैं। वो 'प्लाटून', 'वॉल स्ट्रीट', 'यंग गन्स एंड द रूकी', 'द थ्री मस्किटियर्स और द अराइवल' सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साल 2003 में चार्ली शीन ने सबसे फेमस सिटकॉम 'टू एंड ए हाफ मेन' में चार्ली हार्पर की भूमिका निभाई। सीरीज के मेकर चक लॉरे के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के कारण एक्टर को 'टू एंड ए हाफ मेन' से निकाल दिया गया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News