ट्राएंगल ऑफ सैडनेस फेम चार्लबी डीन का निधन, महज 32 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

8/31/2022 10:18:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका की एक्ट्रेस और माॅडल चार्लबी डीन का महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया है।एक्ट्रेस का न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके अचानक निधन से फैंस और स्टार्स काफी शॉक्ड हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 

चार्लबी डीन ने महज 14 साल की उम्र में माॅडलिंग शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म स्पड थी, जो साल 2010 में आई थी। इसके बाद वह ब्लड इन द वॉटर,ट्राएंगल ऑफ सैडनेस, डोन्ट स्लीप, एन इंटरव्यू विद गॉड और पोर्थोल जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म 'ट्राएंगल ऑफ सैडनेस' से मिली थी।
 

Content Writer

suman prajapati