अमेजन प्राइम वीडियो ने आगामी ओरिजनल ''पाताल लोक'' से ''हथोदा त्यागी'' का करैक्टर पोस्टर किया रिलीज!

5/2/2020 4:52:13 PM

नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा हाल ही में अपनी आगामी ओरिजनल श्रृंखला 'पाताल लोक' की घोषणा लोगों के लिए काफी रोमांचक रही है। निर्माताओं ने पहले एक टीजर जारी किया था और उसके बाद जयदीप अहलावत द्वारा अभिनीत हाथीराम चौधरी के करैक्टर से मुखातिब करवाया गया। और अब इस उत्साह को बरकरार रखते हुए, विशाल त्यागी उर्फ हथोदा त्यागी का करैक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जो बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है।


विशाल त्यागी जिन्हें लोकप्रिय रूप से हाथोदा त्यागी के रूप में जाना जाता है, वह एक अस्थिर, निर्मम और एक सीरियल किलर की भूमिका निभा रहें हैं। यह किरदार समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेता अभिषेक बनर्जी द्वारा निभाया गया है जिनकी परफॉर्मेंस आपके रौंगटे खड़े करते हुए, दुष्टता को फिर से परिभाषित करने और आपको डर से भरने के लिए तैयार है। उनके इस रुद्र रूप को देखने 15 मई, 2020 का इंतजार कीजिए!


निर्माता सुदीप शर्मा (उड़ता पंजाब, एनएच 10 के लेखक) द्वारा बहुप्रतीक्षित अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'पाताल लोक' 15 मई, 2020 को रिलीज के लिए तैयार है। इस बहुप्रत्याशित श्रृंखला का आधिकारिक ट्रेलर 5 मई, 2020 को सुबह 11:34 बजे रिलीज किया जाएगा।


'पाताल लोक' जल्द प्राइम वीडियो कैटलॉग में हॉलीवुड और बॉलीवुड से हजारों टीवी शो और फिल्मों में शामिल होगी, जिसमें भारतीय निर्मित अमेजन मूल श्रृंखला भी शामिल हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

miliye #PaatalLok ke sabse bhayanak prani se, naam hai hathoda tyagi.⁣ ⁣ trailer: may 5, 11:34 am

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin) on May 1, 2020 at 11:06pm PDT


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News