याद सता रही थी तो 4 महीने बाद इरफान खान कब्र पर पहुंचे दोस्त चंदन रॉय, कहा-शांति में अकेले आराम कर रहे थे

9/22/2020 4:15:56 PM

मुंबई: दिग्गज एक्टर इरफान खान ने 29 अप्रैल को 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। इरफान को गुजरे 4 महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। उनकी पत्नी सुतापा और बेटा बाबिल अक्सर एक्टर की याद में पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

PunjabKesari

वहीं अब उनके दोस्त फ्रेंड चंदन रॉय सान्याल एक्टर को की कब्र पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी कब्र की तस्वीर भी शेयर की। चंदन रॉय सान्याल ने बताया है कि उन्हें इरफान खान की याद सता रही थी और वह उन्हीं से मिलने के लिए वहां गए थे। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउट पर दो तस्वीरें शेयर की।

PunjabKesari

 

इसके साथ उन्होंने लिखा-'कल से इरफान की याद आ रही थी, 4 महीने से उनकी कब्र पर न जा पाने की वजह से खुद को पीट रहा हूं। आज मैं वहां गया, वहां वह अकेले आराम कर रहे थे आसपास कोई नहीं था बस पौधे थे। शांति में। मैंने उनके लिए कुछ रजनीगंधा रख दिए और उनका कुछ हिस्सा उनके आशीर्वाद के साथ वापस ले आया।' 

PunjabKesari

 

बता दें कि इरफान खान का निधन कोलन इन्फेक्शन की वजह से हुआ था। इरफान 3साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जंग लड़ रहे थे। इरफान खान की आखिरी रिलीज फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News