'बड़े अच्छे लगते हैं' की एक्ट्रेस चाहत ने मनाया बेटी अमारिया का पहला बर्थडे, तस्वीरें आईं सामने

12/16/2018 11:42:15 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने बीती रात अपनी छोटी बेटी अमारिया का पहला जन्मदिन मनाया। इस दौरान चाहत ब्लैक कलर की आउटफिट पहने खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनकी छोटी बेटी अमारिया पिंक कलर की फ्राॅक पहने क्यूट लग रही हैं। वहीं चाहत की बड़ी बेटी जौहर व्हाइट एंड पिमक कलर की आउटफिट पहने मजर आईं।  

जौहर का दूसरा जन्मदिन मनाया। इस दौरान चाहत व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार भी नजर आया। तस्वीरों में सभी काफी खुश नजर आए। चाहत ने अपनी दोनों बेटियों के साथ खूब एंजाॅय किया। 

पति पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप


चाहत ने पति फरहान पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। 2013 में फरहान से शादी करने वालीं चाहत की दो बेटियां हैं। चाहत ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया कि वे किस तरह लंबे समय से अपनी शादी से नाखुश थीं।

उन्होंने पति से अलग होने का फैसला रातोंरात नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि वे तलाक चाहती हैं, लेकिन उनके पति ऐसा नहीं चाहते। वे किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं रहना चाहतीं।

पहले पति पर भी लगा चुकीं हैं आरोप 

चाहत ने अपने पहले भरत पर फिजिकल एब्यूज का आरोप लगाया था। इसके बाद चाहत ने 2103 में मशहीर राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी रचाई।

बता दें चाहत  'कुमकुम: प्यारा सा बंधन', 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' और 'हीरो भक्ति की शक्ति है' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

Konika