'बड़े अच्छे लगते हैं' की एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट किया बेटी का दूसरा बर्थडे, तस्वीरें आईं सामने

9/10/2018 5:36:29 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने बीती रात अपनी बड़ी बेटी जौहर का दूसरा जन्मदिन मनाया। इस दौरान चाहत व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

 

वहीं जौहर पिंक कलर की फ्राॅक पहने क्यूट लग रही हैं। चाहत की छोटी बेटी भी पिंक एंड व्हाइट कलर की फ्राॅक पहने नजर आईं, जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही हैं।

 

 

 

इस दौरान उनका पूरा परिवार भी नजर आया। तस्वीरों में सभी काफी खुश नजर आए। चाहत ने अपनी दोनों बेटियों के साथ खूब एंजाॅय किया। 

 

 

बता दें कि चाहत ने दिसंबर 2006 में भरत नरसिंहानी से शादी की थी लेकिन महज 7 महीने बाद ही उनका तलाक हो गया।

 

 

 चाहत ने भरत पर फिजिकल एब्यूज का आरोप लगाया था। 2013 में उन्होंने मशहूर राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की।

 

 

चाहत  'कुमकुम: प्यारा सा बंधन', 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' और 'हीरो भक्ति की शक्ति है' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

 

 

Neha