अब केंद्र से भी उठी सुशांत के लिए CBI जांच की मांग, मंत्री रामदास अठावले बोले-''नहीं है मुंबई पुलिस पर विश्वास''

8/16/2020 12:28:22 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के  कथित सुसाइड मामले को 2 महीना हो गए है लेकिन मामले की सच्चाई अब तक किसी के सामने नहीं आई है। इस केस को सुलझाने के लिए लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। जिसके लिए कई तरह के कैंपेन भी चलाए जा रहे हैं।  अब इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। सुशांत के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। महाराष्ट्र सरकार जहां मामले की सीबीआई जांच के खिलाफ है।

वहीं बिहार की नीतिश सरकार लगातार मामले की सीबीआई जांच की पैरवी कर रही है। बिहार सरकर को केंद्र सरकार का भी समर्थन मिल रहा है। पहले जहां इस मामले में केवल केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ही आगे आए थे।

अब केंद्र सरकार के एक और मंत्री ने सीबीआई जांच का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा- 'सुशांत सिंह राजपूत मामले की CBI जांच होनी ही चाहिए। जब तक CBI जांच नहीं होगी कुछ भी स्पष्ट नहीं होगा। मुंबई पुलिस ने इस मामले में इतने दिन लगाए हैं। इस केस में हमारा मुंबई पुलिस पर विश्वास नहीं है।'

रामदास अठावले के बयान में मुंबई पुलिस को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने साफ रूप से कहा है कि अब मुंबई पुलिस पर विश्वास नहीं रहा है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई पुलिस इस मामले में कितनी गैरजिम्मेदार नजर आ रही है।

बता दें कि इससे पहले भी सुशांत केस में मुंबई पुलिस की जांच सवालों के घेरे में रही है। मुंबई पुलिस ने अब तक जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की है। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में ही इस मामले को सुसाइड का नाम दे दिया। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगे थे। शुरुआत से इसे केवल नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था जिसके खिलाफ सुशांत के फैंस हमेशा से ही रहे हैं। एक महीने की जांच में मुंबई पुलिस के हाथ कोई भी सबूत नहीं लगा था। लेकिन जब से सुशांत के परिवार ने मामले को लेकर बिहार में रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई है तभी से मामले में अब आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। फिलहाल सीबीआई और ईडी इस केस की जांत करने में लगी है। 

Smita Sharma