कभी राम रहीम की वजह से इस कॉमेडियन को खानी पड़ी थी जेल की हवा

8/26/2017 11:33:27 AM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के नए बने एक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह ने 2015 में फिल्मों में एंट्री की थी। वह अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट करते नजर आए। दो साल में बाबा रहीम ने पांच फिल्में बनाई हैं। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई है लेकिन राम रहीम की ओर से इनके जोरदार कमाई करने का दावा किया गया। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर शुक्रवार को पंचकूला की CBI कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। राम रहीम करीब 800 गाड़ियों के काफिले के साथ कोर्ट के लिए रवाना हुए हैं। राम रहीम लगातार अपने लुक्स, फिल्मों की वजह से चर्चा में रहते हैं।  

बता दें कि तो इनकी वजह से ही एक बार कॉमेडियन कीकू शारदा को जेल की हवा खानी पड़ी थी। दरअसल, जनवरी 2016 में कीकू शारदा पर कॉमेडी शो "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल" में राम रहीम की फिल्म की सीन की नकल करने का आरोप लगा था। जिसके बाद राम रहीम के कई समर्थकों ने उनपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया गया था। कीकू को कैथल पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था, लेकिन 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर छोड़ भी दिया था। इस मामले में कीकू शारदा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई हस्तियों ने इसका विरोध किया था और कीकू के समर्थन में आवाज़ उठाई थी।