बाॅलीवुड स्टार्स पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

1/26/2019 2:50:59 PM

मुंबई: आज देशभर में 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी है। बाॅलीवुड स्टार्स ने भी  गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। विक्की कौशल से लेकर कपिल शर्मा तक ने ट्वीट कर देश के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया। 

विक्की कौशल

बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने ट्विटर पर तिरंगा झंडा हाथ में पकड़े एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- झंडा ऊंचा रहे हमारा, हैप्पी रिपब्लिक डे। जय हिंद!  


 

अनुपम खेर

बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा- हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। Happy Republic Day to all of us। जय हिंद।

सलमान खान

सलमान खान ने भी फैंस को रिपब्लिक डे विश करते हुए लिखा- भारत की तरफ से सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द। 

 

कपिल शर्मा 

काॅमेडियन कपिल शर्मा ने भी लोगों को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। जय हिंद। इसके अलावा स्वरा भास्कर, आर माधवन आमिर खान,हेमा मालिनी,जरीन खान, अजय देवगन, जॉन अब्राहम  ने भी फैंस को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि इस अवसर पर दिल्‍ली के राजपथ पर भव्‍य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। साथ ही परेड और विभिन्न राज्यों की झांकियां राजपथ पर निकाली जाती है।


 

 

 

 

Smita Sharma