ट्रांसपेरेंट टॉप में नजर आई टाइगर की हीरोइन और इधर बिना मेकअप के सोनम का लुक लगा अजीब

1/15/2018 1:39:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स हाल ही में अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। कोई इवेंट में तो कोई एयरपोर्ट पर नजर आया। वहीं, कुछ जिम तो कोई क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुआ।

फिल्म 'मुन्ना माइकल' में टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली एक्ट्रैस निधि अग्रवाल एक इवेंट में ट्रांसपेरेंट टॉप में नजर आईं।

वहीं, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बांद्रा में बस्तियन रेस्टोरेंट के बाहर शॉर्ट्स में स्पॉट हुईं।

वे यहां फ्रैंड्स के साथ लंच करने आईं थीं। सोनम कपूर क्लिनिक के बाहर नजर आईं। वे बिना मेकअप के नजर आई। शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत बेटी के साथ बांद्रा में देखी गईं। 

बता दें कि श्रद्धा कपूर रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। जेनेलिया डिसूजा, जैकी भगनानी और उनकी बहन के साथ नजर आईं।

रणवीर सिंह क्लब के बाहर देखें गए। उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी भी क्लिक की। आलिया भट्ट जुहू में दिखीं। लूलिया वंतूर बांद्रा में क्लिनिक के बाहर नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, जरीन खान, हर्षवर्धन कपूर, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा सहित अन्य सेलेब्स डिफरेंट प्लेसेस पर नजर आए।