सलमान की सजा को लेकर फैंस के बाद अब बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने जताई नाराजगी

4/5/2018 5:23:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की सीजीएम कोर्ट में दोषी करार कर दिया गया है। उन्हें 5 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने के बाद जेल भेजा गया।

वहीं उनके साथ सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और एक दुष्यंत भी आरोपी थे, जि‍न्हें कोर्ट ने बरी कर दिया। सलमान के खिलाफ सुनाए गए इस फैसले से उनके फैंस काफी निराश हैं। वहीं हाल ही में अब सलमान की सजा को लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के रिएक्शन भी आने लग गए हैं।

बता दें कि रानी मुखर्जी, शिल्पा शिंदे, काम्या पंजाबी, सोना महापात्रा, प्रिया गुप्ता, मनवीर गुर्जर, सुभाष घई के रिएक्शन सामने आए हैं। सेलेब्स ने एक्टर को सपोर्ट किया है और कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले पर सवाल उठाए हैं।

रानी मुखर्जी से सलमान को सपोर्ट करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, मेरा प्यार हमेशा से उनके साथ है। वहीं बिग बॉस कंटेस्टैंट शिल्पा शिंदे ने एक इवेंट में कोर्ट के फैसले पर बोलते हुए कहा, जिंदगी में ये सभी मामले काफी छोटे हैं, ये बेकार की बातें हैं। इनके अलावा और भी चीजें हैं। लोग उन्हें पसंद करते हैं, वे एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं आशा करती हूं कि सलमान इस सभी चीजों से जल्द ही बाहर निकलें।


 

Punjab Kesari