VIDEO: अर्शी के बर्थडे पर इतने गलत तरीके के साथ विकास गुप्ता ने शिल्पा को लगाया केक

12/2/2017 1:37:44 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के घर में काफी विवादों के बाद सारे घर सदस्य एक बार फिर हस्ते खेलते नजर आए। शो में कभी-कभी ऐसे लम्हें भी देखे गए हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगा है कि प्रतियोगी एक दूसरे के प्रति इतनी हीन-भावना भी नहीं रखते हैं जितनी कि हमें टीवी स्क्रीन पर लगती है।

बता दें कि बिग बॉस फैन क्लब नाम के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें घरवाले पूरे धूम-धाम से अर्शी खान का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। अगर आप वीडियो को देखना शुरु करेंगे तो हितेन तेजवानी खुद अर्शी खान के लिए केक लेकर आते हैं।

जिसके बाद प्रियांक चीख-चीख कर घरवालों को बताते हैं कि अर्शी खान के जन्मदिन का केक आ गया है। इसके बाद घर का हर एक सदस्य अर्शी खान का केक पूरे जश्न के साथ काटवाता है। इसके बाद शुरु होता है घर में एक दूसरे को केक लगाने का सिलसिला।

पहले तो प्रियांक और विकास बर्थ-डे गर्ल अर्शी खान का चेहरा केक से पोत देते हैं और इसके बाद अर्शी खान, विकास को दौड़ा-दौड़ा कर केक लगाती हैं। इस बीच सभी घरवाले हंसते हुए दिखते हैं। तो वहीं विकास अर्शी नहीं बल्कि शिल्पा को बड़े प्यार से बच्चों की तरह केक लगाते नजर आए। ये काफी हैरान कर देने वाला है।