सीबीआई पर सुशांत केस लीक करने का आरोप, एंजेसी ने नकारते हुए हाई कोर्ट में कही ये बात

10/25/2020 11:20:35 AM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का केस अभी तक सुलझ नही पाया है। इसकी जांच लगातार जारी है। सीबीआई इसकी जांच कर रही हैं। सीबीआई पर सुशांत केस से जुड़ी जानकारी मीडिया में लीक करने के आरोप लग रहे हैं। जिसपर शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई की है। सीबीआई ने इस बात से इंकार किया है। सीबीआई का कहना है कि उन्होंने किसी भी तरह की कोई भी जानकारी मीडिया को नही दी है।


सीबीआई सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया है। अनिल ने कहा-सीबीआई, एनसीबी और ईडी इस ममले की जांच कर रही है। तीनों में से किसी ने भी सुशांत केस से जुड़ी जानकारी मीडिया में लीक नही की है। यह हमारी जिम्मेदारी है और जानकारी लीक होने का सवाल ही नहीं उठता है।'


बता दें लोगों द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं दायर कर एजेंसियों पर सुशांत केस की जानकारी मीडिया में लीक करने के आरोप लगेाए हैं। जिसपर मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी ने इन जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। जिसपर कोर्ट ने कहा कि सुशांत केस में हो रहे मीडिया ट्रायल्स पर रोक लगाई जाए। सीबीआई ने इन आरोपों को खारिज किया है। इससे पहले भी तीनों जांच एंजेसियों ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर  जानकारी लीक होने की बात को नकारा था। जनहित याचिका दायर करने वालों में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भी शामिल है, जिसने दावा किया है कि न्यूज चैनल्स को सुशांत केस की गंभीर जानकारी दी जा रही है। 

Smita Sharma